निशा दहिया मौत की खबर झूठी, पहलवान ने वीडियो शेयर कर किया खंडन
सोनीपत, 10 नवंबर। हरियाणा के सोनीपत स्थित सुशील कुमार एकेडमी में बुधवार को अज्ञात हमलावर ने नेशनल लेवल की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसी खबर सोशल मीडिया पर फैल रही थी, जिसके बाद अब खुद पहलवान ने अपनी मौत की खबर का खंडन करते हुए उसे अफवाह करार देते हैं अपने आप को बिल्कुल सुरक्षित बताया है।

पहलवान की मौत की खबर के बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें पहलवान निशा दहिया कहती हैं कि मैं सीनियर नेशनल खेलने के लिए गोंडा (यूपी) में हूं। मैं ठीक हूं। यह एक फर्जी खबर है, मैं एक दम ठीक हूं।
दरअसल, पहलवान और उनके भाई की गोली मारकर हत्या करने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी और उनके भाई की मौत की खबर की पुष्ठि की गई थी, यहां तक भी बताया गया था कि जब इस वारदात को अंजाम दिया गया तो उनकी मां भी साथ में थी, जिनकी स्थिति काफी गंभीर है। वहीं अब खुद पहलवान ने इस खबर को झूठा बताया है।
फेक खबर में बताया गया कि सोनीपत के हलालपुर में स्थित सुशील कुमार एकेडमी में अज्ञात हमलावर ने उनको और उनके भाई को निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें: रतलामः पिता और दो पुत्रों की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, जमीनी विवाद बताया जा रहा है कारण












Click it and Unblock the Notifications