रतलामः पिता और दो पुत्रों की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, जमीनी विवाद बताया जा रहा है कारण

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना के देवरुंडा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान और उसके 13 साल व 8 साल के दो बेटों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। तीनों का शव पानी के मोटर के साथ बांधकर देवरुंडा-आडवानिया मार्ग पर स्थित एक कुएं में फेंक दिया गया था। मामले की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

ratlam murder of father and his two sons

35 वर्षीय लक्ष्मण भाभर का जमीन को लेकर उनके चाचा के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही जमीन का बंटवारा हुआ है। दिवाली के पहले और रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के घर के सदस्यों ने बताया कि लक्ष्मण भाभर, उनके बेटे 8 वर्षीय पुष्कर और 13 वर्षीय विशाल गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद भी तीनों नहीं मिले तो रात के 11 बजे पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी गई। इसके बाद सोमवार की सुबह तीनों की लाश मिली।

पंचायत के दौरान आए बदमाशों की हत्या

वहीं ग्वालियर जिले के गिजोर्रा थाना इलाके के धरमपुरा गांव में पंचायत के दौरान सोमवार को दो बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान धमकाने के लिए पहुंचे 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद 50 से ज्यादा गांव वालों ने बदमाशों को घेर लिया। दो बदमाश भीड़ के बीच फंस गए। गांव वालों ने दोनों की कुल्हाड़ी और पत्थर मारकर हत्या कर दी।

वहीं तीसरा बदमाश फरार हो गया। मृतक बदमाशों की पहचान लाखन सिंह गड़रिया निवासी किटोरा और राजपाल बघेल निवासी दिनारा के रूप में हुई है। लाखन पर 10 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस यह पड़ताल कर रही है कि भीड़ में कौन-कौन शामिल था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+