'2029 के चुनाव में महिलाएं और अधिक मुस्कुराएंगी', महिला आरक्षण पर बोले मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar on women Reservation: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया। लेकिन इसे कानून बनने में अभी वक्त लगेगा। वहीं, इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा एक उदाहरण है, जहां हमने पहले ही महिलाओं के लिए पंचायती राज जैसे स्थानीय प्रशासन में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी हैं।

तब एक मीडियाकर्मी हमसे पूछते थे कि आप हरियाणा में तो लागू कर दिए, लेकिन लोकसभा और राज्यसभा में कब लागू होगा। मैं यही कहता था कि एक दिन आएगा, देखिए वो दिन आ गया है। महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए स्पेशल सेशन बुलाया गया।

2029 के चुनाव में महिलाएं और अधिक मुस्कुराएंगी: CM खट्टर

लोकसभा-राज्य सभा के बाद राज्य विधानसभा जाएगा बिल

हमें लगता है इस नई संसद का निर्माण भी इसी बड़े काम के लिए हुआ है। नई संसद में यह बिल पास हुआ। पहले दिन ही ये बिल पेश हुआ और पास हो गया। अब इसे राज्यसभा में पारित किया जाएगा। फिर यह विधानसभा में जाएगा और उसके बाद यह कानून बन जाएगा। 2029 के चुनाव में महिलाएं और अधिक मुस्कुराएंगी, जब उन्हें आरक्षण मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ठोस पहल

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्विटर (X) पर ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने जो कहा, वो किया! लोकसभा में माताओं-बहनों को 33 प्रतिशत सीटें देने वाले 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को भारी बहुमत से पारित करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की एक और ठोस पहल की है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: मामन खान की रिमांड बढ़ने पर सीएम की दो टूक, कहा- ये काम कोर्ट और एजेंसी का है

नीति-निर्माण में माताओं-बहनों की बढ़ेगी भूमिका

उच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व बढ़ने से आत्मनिर्भर भारत के उत्थान के लिए नीति-निर्माण में माताओं-बहनों की भूमिका बढ़ेगी। आप सभी को बधाई।

यह भी पढ़ें- खेल के क्षेत्र में सिरमौर बना हरियाणा, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल टीम से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+