राम रहीम के वर्चुअल सत्संग में जुटे हरियाणा भाजपा के नेता, मेयर बोली- 'पिता जी आशीर्वाद बना रहे'
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बीते 14 अक्टूबर को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल मिली है। लेकिन इसी बीच राम रहीम के वर्चुअल सत्संग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हरियाणा भाजपा के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पंचायत चुनाव के उम्मीदवार भी पहुंचे और राम रहीम से अशीर्वाद लिया। वहीं, भाजपा की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने राम रहीम को 'पिताजी' कहकर संबोधित किया।
Recommended Video

ऑनलाइन संवाद के दौरान मेयर ने कहा 'पिताजी'
राम-रहीम के इस ऑनलाइन सत्संग में करनाल से भाजपा की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राम रहीम से ऑनलाइन संवाद किया और'पिताजी' कहकर संबोधित किया। मेयर ने कहा कि पिताजी आपका आशीर्वाद बना रहे। आपने पहले भी जो संदेश दिया था, उससे करनाल आगे बढ़ा है। ऐसे में आप करनाल में आएं और आशीर्वाद देकर यहां के लोगों को आगे बढ़ाएं। वहीं, इसके जवाब में राम रहीम ने कहा कि आप सभी लोग जिम्मेदार हैं। अपनी जिम्मेदारी से देश को आगे ले जाएं और चमकाएं। 'मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता, बीजेपी जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश कुमार भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल होने पर नेताओं ने दिया ये जवाब
कहा जा रहा है कि राम-रहीम को पंचायत चुनाव की वजह से पैरोल दी गई है। वहीं, जब इस बारे में डिप्टी मेयर सहित अन्य नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें साध संगत ने सत्संग में बुलाया था। यह सत्संग यूपी के बागपत से किया गया। वार्ड के कई सारे लोग राम रहीम से जुड़े हुए हैं। इसलिए हम लोग भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम से भाजपा का कोई संबंध नहीं है। ऐसे में जिस जिस को सत्संग के बारे में सूचना मिली, वो वहां पर पहुंच गया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कोई किसी से मिल सकता है, सबकी अपनी आस्था है
पैरोल का चुनाव से कनेक्शन होने के सवाल पर डिप्टी मेयर ने कहा कि इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है। पैरोल लोग अपनी सुविधानुसार मांगते हैं। हो सकता है दीपावली आने वाली है, इसलिए राम रहीम ने पैरोल मांगा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा। इसका फैसला वार्ड की जनता करती है। जबकि इस मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि सबकी अपनी-अपनी आस्था है, कोई किसी से भी मिल सकता है। इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।
राम रहीम को एक साल में 90 दिन की पैरोल
राम रहीम अगस्त 2017 से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे पहले भी मेडिकल जांच के बहाने PGI रोहतक और गुरुग्राम में बीमार मां से मिलाने के लिए ले जाया जाता रहा है। वहीं, इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को भी उसे 20 दिन के लिए पैरोल मिली थी। इसके बाद 17 जून को उसे दिन 30 दिन के लिए पैरोल मिली थी। अब उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।
ये भी पढ़ें- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस साल 3 बार पैरोल पर निकले जेल से बाहर, तीनों बार चुनाव के करीब












Click it and Unblock the Notifications