Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस साल 3 बार पैरोल पर निकले जेल से बाहर, तीनों बार चुनाव के करीब

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस साल 3 बार पैरोल पर निकले जेल से बाहर, तीनों बार चुनाव के करीब

हत्या के दो अलग-अलग मामलों और रेप के दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा (DSS) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को इस साल 3 बार पैरोल मिली है। हैरानी की बात ये है कि गुरमीत राम रहीम को तीनों बार पैरोल चुनाव से पहले दी गई है। जी हां, इस साल 2022 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जब-जब पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं तो कोई-न-कोई चुनाव आसपास होने वाले थे। हाल ही में गुरमीत राम रहीम को 14 अक्टूबर को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। इससे पहले फरवरी और जून में पैरोल पर राम रहिम को रिहा किया गया था। आइए जानें कब-कब गुरमीत राम रहिम को मिली पैरोल और उसके आसपास कौन-कौन से चुनाव थे?

Recommended Video

    Ram Rahim 30 दिन बाद फिर जेल लौटा, अब किया ऐसा दावा कि आप भी हो जाएंगे हैरान | वनइंडिया हिंदी |*News
    Gurmeet Ram Rahim parole

    पहला. 7 फरवरी से 27 फरवरी 2022: गुरमीत राम रहीम को इस साल पहली बार पैरोल 7 फरवरी से 27 फरवरी के बीच मिली थी। इस दौरान पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव थे।

    दूसरा: 17 जून 2022: गुरमीत राम रहीम को इस साल दूसरी बार पैरोल 17 जून 2022 को मिली थी। ये पैरोल 30 दिनों के लिए थी। इस दौरान 19 जून 2022 को हरियाणा में 46 नगर पालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण चुनाव हुए थे।

    तीसरा 14 अक्टूबर: गुरमीत राम रहीम को इस साल तीसरी बार पैरोल 14 अक्टूबर को मिली है, वो भी 40 दिनों के लिए। इस दौरान हरियाणा के आदमपुर में 3 नवंबर विधानसभा उपचुना होने हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव 12 नवंबर से हैं।

    ये सभी इलाके ऐसे हैं, जहां अभी भी गुरमीत राम रहिम का प्रभाव है। बता दें कि दोषी ठहराए जाने के बाद से रहीम छह बार पैरोल बाहर आ चुके हैं। गुरमीत राम रहिम जाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोकप्रिय हैं।

    इन-इन मामलों में दोषी हैं गुरमीत राम रहिम

    गुरमीत राम रहिम तीन अलग-अलग आरोपों में जेल की सजा काट रहा है। मई 2002 में एक संप्रदाय अनुयायी रंजीत सिंह की हत्या के लिए, अक्टूबर 2002 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या में और 2002 में अपनी दो महिला अनुयायियों के बलात्कार का गुरमीत राम रहिम दोषी पाया गया है। सीबीआई की एक विशेष अदालत ने तीनों केसों में अगस्त 2017 में गुरमीत राम रहिम को दोषी ठहराया था और 20 साल की सजा सुनाई है। इस सजा के मद्देनजर हरियाणा में हिंसा भड़क उठी, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+