हरियाणा में चारों तरफ फैलेगी हरियाली, नायब सैनी सरकार शुरू करेगी एक पेड़ मां के नाम योजना

Harayna News: हरियाणा में हरियाली फ़ैलाने के लिए नायब सिंह सैनी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के वन एवं वन्य जीव राज्यमंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश को हरा-भरा करने के लिए हर गांव पेड़ों की छांव, हर घर हरियाली तथा पौधागिरी जैसी योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में एक पेड़ मां के नाम से भी योजना लागू की जाएगी, ताकि पेड़ लगाकर मां को सम्मान दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने व ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए पेड़ अहम हैं। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। अभी मानसून सीजन आने वाला है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाने के लिए वन विभाग की ओर से जागरूक किया जाएगा।

haryana news jpg

संजय सिंह ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखरेख करना भी जरूरी है। पौधरोपण के अभियान को सिरे चढ़ाने में वन मित्र कारगर साबित होंगे, इससे प्रदेश भी हरा-भरा होगा। प्रदेश में अभी तक वन मित्रों के लिए 27 हजार लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

यह भी पढ़ें Haryana: सीएम नायब सिंह की घोषणा, अगले 2 माह में दी जाएंगी 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+