Haryana: सीएम नायब सिंह की घोषणा, अगले 2 माह में दी जाएंगी 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां
Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शासकीय नौकरियों में गरीब परिवारों के बच्चों को दिए जाने वाले सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों पर सीएम नायब सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है और इन मानदंडों का आधार शासकीय नौकरी के माध्यम से अंत्योदय उत्थान है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के पदों पर जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है, सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उनके हक के लिए हम हर संभव क़ानूनी कदम उठाएंगे और आवश्यकता पड़ी तो विधानसभा में विधेयक भी लाएंगे।

सीएम नायब सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सीईटी के फर्स्ट स्टेज एग्जाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। नीति अनुसार सीईटी रिजल्ट 3 सालों के लिए मान्य है। जिन 11 हजार युवाओं ने ज्वाइन किया हुआ है, उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी और उनकी नौकरी बरकरार रहेगी।सीएम नायब सिंह ने घोषणा की कि अगले 2 माह में 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर देगा और अगले सप्ताह तक पूरा कैलेंडर राज्य के सामने जारी कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications