Narwana Chunav 2024: नरवाना में BJP के कृष्ण कुमार बेदी Vs कांग्रेस के सतबीर डबलैन में कौन जीत रहा?
Narwana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एससी के लिए रिजर्व सीट नरवाना में भी इस बार के चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जेजेपी के लिए सीट बचाने की चुनौती है।
नरवाना सीट पर भाजपा के कृष्ण कुमार बेदी ( BJP Krishan Kumar Bedi) कांग्रेस के सतबीर डबलैन (INC Satbir Dablain) जेजेपी के संतोष दानोदा (JJP Santosh Danoda ) इनेलो के विद्या रानी (INLD Vinod Pal) और आम आदमी पार्टी के अनिल रांगा (AAP Anil Ranga) के बीच मुकाबला है।
यह भी पढ़ें- Jind Chunav 2024: वैश्य-पंजाबी दबदबे वाली सीट जींद पर कृष्ण लाल Vs महावीर गुप्ता में कौन जीत रहा?

यह भी पढ़ें- Julana Chunav 2024: यह रिकॉर्ड टूटा तो हार जाएगी विनेश फोगाट, योगेश-कविता में कौन जीत रहा?
नरवाना विधानसभा चुनाव परिणाम
16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जींद जिले की नरवाना (एससी) सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
नरवाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक रामनिवास, जेजेपी (30692 वोटों से जीत)
कुल वोटर-223566 पुरुष-118538 महिला-105028
कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा उम्मीदवार
- उम्र-57 साल
- शिक्षा-पीजी
- करियर-हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में शाहाबाद सीट से जीतकर विधायक बने। साल 2019 के चुनाव में हार गए थे।
सतबीर दबलैन, कांग्रेस उम्मीदवार
- उम्र-46 साल
- शिक्षा- एमए
- करियर-शिक्षाविद हैं। सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
सीट का गणित-नरवाना (एससी) सीट पर साल 2005 में कांग्रेस, 2009 में इनेलो और 2019 में जेजेपी जीती।
यह भी पढ़ें- Safidon Chunav 2024: सफीदों सीट पर BJP के राम कुमार गौतम Vs कांग्रेस के सुभाष गांगोली में कौन जीत रहा?












Click it and Unblock the Notifications