Julana Chunav Result 2024: हॉट सीट जुलाना में चौंकाने वाला रिजल्ट, विनेश फोगाट जीत रहीं या BJP?
Julana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट जुलाना (Hot Seat Julana) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार जुलाना का नया विधायक कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट होंगी या कोई दूसरा?
जुलाना सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Julana Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को जींद जिले की जुलाना सीट पर 74.66 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में असली दंगल तो जुलाना सीट पर हो रहा है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र व जींद जिले की जुलाना सीट पर कांग्रेस की पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat Congress) Vs आप की पहलवान कविता दलाल (Kavita Dalal AAP) Vs भाजपा के पायलट योगेश बैरागी (Yogesh Bairagi BJP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
जुलाना सीट के नाम एक अजब रिकॉर्ड भी है, अगर हरियाणा विधानसभा 2024 में यह रिकॉर्ड टूट जाता है तो विनेश फोगाट का कांग्रेस विधायक बनने का सपना अधूरा रह जाने वाला है। बाजी योगेश बैरागी के हाथ लग सकती है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं विनेश फोगाट? कार कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें- Jind Chunav 2024: वैश्य-पंजाबी दबदबे वाली सीट जींद पर कृष्ण लाल Vs महावीर गुप्ता में कौन जीत रहा?
दरअसल, जुलाना सीट पर आज तक भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। साल 2005 के बाद से कांग्रेस भी नहीं जीती है। इस बार भाजपा खाता खोलने में सफल रही तो न केवल विनेश फोगाट बल्कि कविता दलाल को भी हार का मुंह देखना पड़ सकता है।
जुलाना विधानसभा चुनाव परिणाम
उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जुलाना समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
जुलाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक अरमजीत ढांडा, जजपा (24193 वोटों से जीत)
कुल वोटर-183811 पुरुष-99186 महिला-84625
योगेश बैरागी, भाजपा उम्मीदवार
- उम्र-35 साल
- शिक्षा- स्नातक
- करियर-एयरइंडिया में कैप्टन रहे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
यह भी पढ़ें- Julana Chunav: विनेश फोगाट, कविता दलाल व योगेश बैरागी में कौन सबसे अमीर? नामांकन के बाद तीनों क्या बोले?
विनेश फोगाट, कांग्रेस उम्मीदवार
- उम्र-30 साल
- शिक्षा- स्नातक
- करियर-ओलिंपियन पहलवान हैं। कांग्रेस ज्वाइन करते ही टिकट मिल गया। चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली विनेश फोगाट के ससुराल जुलाना विनधानसभा क्षेत्र में है।
सीट का गणित-साल 2005 के बाद कांग्रेस नहीं जीती। भाजपा तो अभी तक खाला नहीं खोल पाई।












Click it and Unblock the Notifications