Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’: ब्रिक्स गेम्स के वॉलीबाल मैच भी हरियाणा में होंगे आयोजित

पंचकूला। 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' का आयोजन इस साल हरियाणा के कई जिलों में होगा। 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' के चौथे संस्करण के तहत पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में तैयारियां शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज समीक्षा बैठक भी हुई है, जिसमें खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।

khelo india youth games 2021 held in haryana this year, CM khattar meeting with central govt officials

मुख्यमंत्री की बैठक, कहा- 10 दिन में होगा समापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए कहा कि खेलो इंण्डिया यूथ गेम्स-2021 बहुत ही प्रतिष्ठित एवं बड़ी प्रतियोगिता है। राष्ट्रीय स्तर के इन खेलों का आयोजन पहली बार प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जो बहुत ही गौरव का विषय है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए हरियाणा सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रबंध किए जाएंगे। इन खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश में तैयारियां की जा रही हैं। उन्‍होंने जानकारी दी कि, हरियाणा में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' अब केवल 10 दिन में ही पूरे करवा लिये जायेंगे।

khelo india youth games 2021 held in haryana this year, CM khattar meeting with central govt officials

कब से कब तक आयोजित होंगे गेम्स?
'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' के गेम्‍स का आयोजन 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 तक किया जाएगा। जिनमें 90 प्रतिशत खेल पंचकूला में ही आयोजित होंगे। साथ ही, ब्रिक्स गेम्स 2021 के वॉलीबाल खेल का भी आयोजन खेलो इंडिया के साथ करवाया जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

25 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा
खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन के मुताबिक, इन खेलों में अंडर-18 कैटेगरी के खेल आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में 25 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पाँच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इन खेलों में देश व विदेशों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

khelo india youth games 2021 held in haryana this year, CM khattar meeting with central govt officials

8 हजार से ज्‍यादा प्रतिभाग लेंगे हिस्‍सा
पंकज नैन ने बताया कि, 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021' में लगभग 8500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, स्पोर्टस एक्स्पो भी आयोजित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, इन खेलों का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+