हरियाणा: कलयुगी पिता ने कर दी अपनी बेटी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

प्रेम प्रसंग के मामले में अकसर यह देखने को मिलता है कि परिवार वाले नहीं मानते हैं तो प्रेमी जोड़े परिवार के ख़िलाफ जा कर विवाह के बंधन में बंध जाते है

चंडीगढ़, 7 अप्रैल 2022। प्रेम प्रसंग के मामले में अकसर यह देखने को मिलता है कि परिवार वाले नहीं मानते हैं तो प्रेमी जोड़े परिवार के ख़िलाफ जा कर विवाह के बंधन में बंध जाते है। प्रेम में धोखा मिलने की ख़बर भी अकसर सुनाई और दिखाई पड़ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक कलयुगी पिता के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने अपनी प्रतिष्ठा के चलते बेटी की ही हत्या कर दी। हरियाणा के सोनीपत से हॉरर किलिंग का एक मामला सामने आया है। आरोप हैं कि इज्जत के खातिर पिता ने नाबालिग बेटी का ही मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर चांच शुरू कर दी है और कलयुगी पिता को गिरफ़्तार कर लिया है।

हत्या

पिता ने इज्जत के खातिर बेटी को उतारा मौत के घाट
सोनीपत में उस वक्त सनसनी मच गई जब पिता ने इज्जत के खातिर अपनी नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के परिजनों ने मामले को छुपाने के लिए पुलिस को झुठी बात बता दी। परिजनों ने बताया कि सीढ़ियों से गिरने की वजह से लड़की की मोत हुई है। लेकिन जब पोस्टमार्टम से हुआ तो खुलासा हुआ कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। सोनीपत की एएसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि हत्या मामले में आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर पूछताछ की जा रही है।

सोनीपत में हॉरर किलिंग से सनसनी
ग्रामीणों की मानें तो युवती का गांव के ही किसी लड़के के साथ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक जब परिवार के सदस्यों को लगी तो उन्होंने इस पार एतराज जताया। लेकिन युवती की मौत पर परिजनों का कहना है कि गिरने से उसकी मौत हुई थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे निर्मल सिंह ने अपनी बेटी चित्रा के साथ अब 'आप' की ज्वॉइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+