हरियाणा: कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे निर्मल सिंह ने अपनी बेटी चित्रा के साथ अब 'आप' की ज्वॉइन
अंबाला। हरियाणा की सियासी पार्टी "हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट" के सुप्रीमो निर्मल सिंह अब आम आदमी पार्टी (आप) के साथ आ गए हैं। निर्मल सिंह ने अपनी बेटी चित्रा के साथ "आप" का हाथ थामा है। आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कार्यक्रम आज दिल्ली में हुआ।

निर्मल सिंह हरियाणा के मंत्री रह चुके हैं। वह कांग्रेस पार्टी के नेता भी रहे हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने अंबाला से खुद की पार्टी बनाई, जिसे "हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट" नाम दिया। निर्मल सिंह किसान आंदोलन के समय भी चर्चा में आए थे। निर्मल सिंह को एक मामले में यूपी पुलिस ने भी डिटेन किया था।

सियासत के जानकारों का मानना है कि, वह क्षेत्रीय सियासत में अहम स्थान रखते हैं। इसलिए हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने उन्हें साथ लिया है।
- पंजाब को जीतने के बाद से ही आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हरियाणा में अभी भाजपा-जजपा की संयुक्त सरकार है। कांग्रेस विपक्ष में है।
- निर्मल सिंह चार बार विधायक रहने के अलावा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही निर्मल सिंह ने यूथ कांग्रेस और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications