हरियाणा: जिम के बाहर से महिला की कार सहित किडनैपिंग की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

हरियाणा के जमुनागर से जिम के बाहर से कार सहित महिला को किडनैप करने की कोशिश का मामला सामना आया है। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चार में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

women kidnapping

हरियाणा के जमुनानगर में एक महिला को कार सहित किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पूरे वाकये का सीसीटीवी भी सामने आया है। फिलहाल महिला की शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चार में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को एक महिला अपनी कार से जिम करने के लिए गई थी। जब वह जिम करके कार में बैठी, उसी वक्त चार बदमाश आए और कार में बैठ गए और महिला को कार सहित किडनैप करने की कोशिश करने लगे।

Recommended Video

    Mathura Station Child Kidnapped: किस BJP नेता के घर किडनैप बच्चा हुआ बरामद ? | वनइंडिया हिंदी *News

    हालांकि, महिला ने बदमाशों का डटकर सामना किया। जिसके चलते बदमाश कार से उतरकर भाग गए। इस पूरे वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला की कार पार्किंग में खड़ी है और चारों बदमाश महिला के कार में बैठने के बाद खुद तुरंत बैठ गए।

    इधर, मामले में यमुनानगर के DSP कमलदीप सिंह का कहना है कि उन्हें महिला के किडनैपिंग की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही तीनों अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है।

    डीएसपी ने यह भी कहा है कि आरोपियों ने महिला को किडनैपिंग करने की कोशिश क्यों कि इसको लेकर भी जांच की जा रही है। जल्द ही इसके पीछे शामिल शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि हरियाणा में किडनैपिंग का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी किडनैपिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं।

    वहीं, इस वीडियो के वायरल होने पर इंटरनेट यूजर्स हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं और राज्य सरकार से मामले में जवाब भी मांग रहे हैं। हालांकि, इस वाकये पर अभी तक राज्य सरकार का बयान नहीं आया है।

    ये भी पढ़ें- Video: गाज़ियाबाद में दिनदहाड़े महिला से तमंचा के बल पर लूट, घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+