Video: गाज़ियाबाद में दिनदहाड़े महिला से तमंचा के बल पर लूट, घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक पॉश सोसाइटी में घुसकर दिनदहाड़े किस प्रकार एक बदमाश तमंचे के बल पर एक महिला से लूटपाट करता है और फिर आराम से फरार हो जाता है।

Video Woman robbed gunpoint broad daylight Ghaziabad CCTV footage of incident goes viral

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। विगत दिनों में पुलिस के डर से अपराधी खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर रहे थे। लेकिन उत्तर प्रदेश के जिला गाज़ियाबाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने यह साबित कर दिया है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक पॉश सोसाइटी में घुसकर दिनदहाड़े किस प्रकार एक बदमाश तमंचे के बल पर एक महिला से लूटपाट करता है और फिर आराम से फरार हो जाता है।

Video Woman robbed gunpoint broad daylight Ghaziabad CCTV footage of incident goes viral

तमंचे के बल पे दिनदहाड़े महिला से लूट
दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी में डीएलएफ ( DLF ) चौकी क्षैत्र का है। यहां पर एक गोकुल धाम के नाम से पॉश सोसाइटी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इसी पॉश सोसाइटी में पीड़ित महिला के घर के गेट का है। यहाँ एक महिला आज लगभग दोपहर 1 बजे अपने घर के बाहर सफाई कर रह थी कि तभी सोसाइटी के बाहर ही एक बदमाश घात लगाए बैठा हुआ था। बदमाश अपना शिकार ढूंढ ही रहा था कि उसने सफाई करते हुए पीड़ित महिला को देखा और उसके गले में पड़ी सोने की चेन देखी। जिसके बाद बदमाश ने दिनदहाड़े बिना किसी खौफ के उस महिला पर हमला बोल दिया।
पहले उसने महिला से उसकी चेन और पर्स माँगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने अपने जेम से एक देसी तमंचा निकाल कर महिला के ऊपर तान दिया। महिला बन्दूक देखते ही सहम गई और खुद ही अपनी चेन और मोबाइल बदमाश के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही लोगों का कहना है कि अब बड़ी बड़ी सोसाइटी और यहाँ तक की अपने घरों में भी अब महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े बदमाश तमंचे के बल पर लूटपाट कर के चले जाते हैं।

Video Woman robbed gunpoint broad daylight Ghaziabad CCTV footage of incident goes viral

पास खड़े युवक को भी नहीं बख्शा
यही नहीं बदमाश ने महिला से लूटपाट करने के बाद पास में खड़े एक और युवक का भी मोबाइल छीना। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिला से लूटपाट करने के बाद रेड और ब्लैक कलर की हूडि पहने युवक को भी तमंचा दिखाता है और उसका मोबाइल लेकर फ़ौरन वहां से फरार हो जाता है। स्थानियों ने और जानकारी देते हुए शंका जताई है कि शायद बदमाश अकेला नहीं था और उसका एक साथी कही थोड़ी दूर पर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। वहीं यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई जिसके बिनाह पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+