Haryana Weather: शिमला से भी ठंडा हरियाणा, गुरुग्राम की सर्दी ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, जम गया पानी?
Haryana Weather: उत्तर भारत में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन इस बार के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के हाई-टेक शहर गुरुग्राम (Gurugram) में सर्दी ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आमतौर पर अपनी चिलचिलाती गर्मी और कंक्रीट के जंगलों के लिए पहचाना जाने वाला गुरुग्राम अब ठंड के मामले में पहाड़ों की रानी शिमला (Shimla) को भी पीछे छोड़ चुका है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे कम स्तर है। वहीं, शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों में पारा 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मैदानों में जमी बर्फ की सफेद चादर और कड़ाके की शीतलहर ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

हरियाणा का सबसे ठंडा शहर बना गुरुग्राम (Gurugram Coldest City of Haryana)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम का ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन राज्य में सबसे कम तापमान दर्ज करने वाला केंद्र रहा। जिले में पारा 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम के बाद नारनौल दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह स्थिति दर्शाती है कि इस बार मैदानी इलाकों में पहाड़ों से भी ज्यादा भीषण ठंड पड़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 60 सालों में इस बार सबसे ज्यादा ठंड है।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, आज फिर होगी बारिश?
Haryana Weather Update: तापमान में अचानक आई रिकॉर्ड गिरावट
पिछले 48 घंटों में गुरुग्राम के मौसम में जो बदलाव आया, उसने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो:
- शनिवार: न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस था।
- रविवार: मामूली बढ़त के साथ पारा 4.1 डिग्री पहुंचा।
- सोमवार रात: अचानक आई तेज गिरावट ने पारे को 0.6 डिग्री पर लाकर खड़ा कर दिया।
Delhi Weather Update: दिल्ली भी कड़ाके की ठंड की चपेट में
गुरुग्राम के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शीतलहर की चपेट में है। सोमवार सुबह लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले आयानगर में तापमान 2.9 डिग्री तक गिर गया था, जिससे दिल्ली-एनसीआर में कनकनी और ठंड काफी बढ़ गई है।
ऑरेंज अलर्ट और कोहरे की चेतावनी
लगातार गिरते पारे को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुग्राम और आसपास के इलाकों के लिए दो दिन का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। अगले 48 घंटों तक:
- घना कोहरा: सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
- शीतलहर (Cold Wave): बर्फीली हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
- कड़ाके की ठंड: रात का तापमान शून्य के आसपास बना रह सकता है।
खेतों और गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत
ठंड का आलम यह है कि गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में सुबह के वक्त बर्फ (Frost) जमी देखी गई। खेतों में पौधों की पत्तियों और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर सफेद बर्फ की परत जम गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शून्य के करीब पहुंचे इस तापमान ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications