Delhi NCR Rain: झमाझम बारिश के साथ हुई दिल्ली की सुबह, शीतलहर-कोहरे का येलो अलर्ट, कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम?
Delhi-NCR Rain: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने सर्दी के तेवर और कड़े कर दिए हैं। बारिश के साथ चली बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल 2026 की शुरुआत से ही दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
बारिश और नमी के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं घना कोहरा सड़कों पर दृश्यता (Visibility) को कम कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। जिससे राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर सुबह और रात के वक्त ठंड जानलेवा साबित हो रही है।

बारिश और कोहरे का डबल अटैक
शुक्रवार सुबह दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों के साथ-साथ घना कोहरा छाया रहा। हल्की बूंदाबांदी ने हवा में नमी बढ़ा दी, जिसके कारण ठंड का अहसास दोगुना हो गया। कोहरे की घनी चादर की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी किसकी नजर? गिरा पारा, बढ़ी सर्दी, वीकेंड तक कैसा रहेगा मौसम?
इस सीजन की तीसरी सबसे ठंडी रात
बारिश से ठीक पहले, गुरुवार को दिल्ली ने इस सीजन की तीसरी सबसे ठंडी रात का सामना किया। सफदरजंग का तापमान न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह सामान्य तापमान से लगभग 1 डिग्री कम है। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ रहे और शहर के सभी मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।
2026 में ठंड का अब तक का सफर
साल 2026 की शुरुआत से ही ठंड ने रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। इस साल अब तक कई 'ठंडे दिन' दर्ज किए जा चुके हैं:
- 6 जनवरी: साल का पहला ठंडा दिन, जब न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- 7 जनवरी: दूसरा ठंडा दिन दर्ज हुआ, जहाँ अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- 9 जनवरी (शुक्रवार): बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना प्रबल हो गई है।
मौसम विज्ञान की भाषा में क्या है 'ठंडा दिन'?
अक्सर लोग ठंड को महसूस करते हैं, लेकिन मौसम विभाग के इसके अपने मापदंड हैं:
- न्यूनतम तापमान: जब पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए।
- अधिकतम तापमान: यदि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम रहे, तो उसे आधिकारिक तौर पर 'ठंडा दिन' (Cold Day) घोषित किया जाता है।
आने वाले दिनों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। कोहरा, नमी और बर्फीली हवाओं का यह त्रिकोण दिल्ली-NCR में पारा और नीचे ले जाएगा। आने वाले सप्ताह में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है, जिससे यातायात और रेल सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR AQI Improves: दिल्ली वासियों को अब राहत की सांस! CAQM ने NCR से GRAP-3 हटाया, AQI पहुंचा 236












Click it and Unblock the Notifications