Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, आज फिर होगी बारिश?
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज, 11 जनवरी (रविवार) के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कई जगहों पर जीरो के करीब पहुंच गई, जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ा है। दिल्ली-मेरठ और यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। हवाई अड्डों पर दर्जनों उड़ानें लेट हुई हैं और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

Delhi Weather Today: दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग और एक्यूवेदर (AccuWeather) के आंकड़ों के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, धूप निकलने के बावजूद 'रियल फील' (RealFeel) तापमान कम महसूस हो रहा है।
- गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- गुरुग्राम में थोड़ी राहत है, जहां 'प्लेंटि ऑफ सन' (काफी धूप) के साथ तापमान 21 डिग्री सेल्यिस तक जा सकता है।
आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं (Wind Gusts) सिहरन बढ़ा रही हैं।
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
ठंड के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी जहरीली बनी हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 346 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' और 'अस्वास्थ्यकर' श्रेणी में आता है। कोहरे और प्रदूषण (Smog) के इस मिश्रण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घरों के अंदर रहने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Delhi Rain Update: क्या आज बारिश होगी?
मौसम विभाग और एक्यूवेदर के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बारिश की संभावना (Probability of Precipitation) 0% है। आसमान में कोहरा और धुंध छाई रहेगी, लेकिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। आने वाले 1-2 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं, केवल शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications