हरियाणा सरकार ने की परिवार पहचान पत्र को लेकर विशेष व्यवस्था, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्य की जनता के हित में सराहनीय निर्णय लिया है। परिवार पहचान पत्र की कमियों के चलते परेशान लोगों के लिए बेहतर खबर है। सीएम नायब सैनी ने कहा है कि अब एफिडेविट के के आधार पर वार्षिक आय कम करने की व्यवस्था की गई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने एक बयान में कहा कि अब एफिडेविट के के आधार पर सालाना आय कम करने की व्यवस्था की गई है। कैथल में सीएम गुरुवार को जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने परिवार पहचान पत्र की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय अधिक होने की समस्याओं का सरलीकरण करते हुए अब मात्र एफिडेविट के आधार पर वार्षिक आय कम करने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी बताया कि इसको लेकर अफसरों को भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी सालाना आय कम करवाना चाहता है। वह खुद का एफिडेविट लेकर अधिकारियों के पास जाए। अफसर उस एफिडेविट को अपलोड करके उसका बीपीएल कार्ड बनाएगा।
यह भी पढ़ें Haryana: हरियाणा को मिला एविएशन हब, सीएम नायब सैनी ने किया हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications