Haryana: हरियाणा को मिला एविएशन हब, सीएम नायब सैनी ने किया हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हिसार हवाई अड्डे के दूसरे चरण के पूरे होने का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने अड्डे के विस्तार की योजनाओं का लोगों के सामने रोडमैप पेश किया। हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट में कुल 1205 करोड़ रुपये लगाए हैं। इसमें एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार भी शामिल है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के लिहाज से 10 हजार फुट तक बढ़ाया गया है। इसका मुख्य मकसद बड़े आकार के विमानों को आसानी से उड़ाने में मदद करना है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि निरन्तर जारी रहेगी विकास की रफ्तार हिसार हरियाणा का एविएशन हब बन रहा है। एयरपोर्ट से उड़ान के लिए एयरलाइंस कंपनी से MOU हो चुका है।जल्द ही हिसार के टर्मिनल से चंडीगढ़, जयपुर,अयोध्या,जम्मू और अहमदाबाद के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी।इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान को भी फायदा होगा। हिसार जिले के 28 कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया जिन पर 544 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार मोदी जी के मार्गदर्शन में बगैर किसी क्षेत्रीय भेदभाव के संपूर्ण हरियाणा को विकास के नक्शे पर लाने के लिए समर्पित है।मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हाल ही में हमने एयरलायंस के साथ जो MOU साइन किया है।शीघ्र ही अब हिसार से हवाई यात्राओं की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी ।
हिसार एयरपोर्ट के तहत नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया गया है, जिसका क्षेत्रफल 37,970 वर्ग मीटर है। इसमें 1000 पीक ऑवर यात्रियों को समझौता किया गया है। नई टर्मिनल में 3 एयरोब्रिज और 4 बैगेज क्लेम बेल्ट होंगे। इस परियोजना के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के साथ सिविल निर्माण एग्रीमेंट की गई थी, जिसका काम 2030 तक पूरा होने की योजना बनाई गई है।हिसार हवाई अड्डे के विस्तार से यहां से उड़ानें सरल हो जाएंगी और यह क्षेत्र के विकास को भी तेजी से बढ़ावा देगा। इसके साथ ही यह अड्डा अब पांच प्रदेशों से जुड़ेगा, जिससे इस क्षेत्र के लिए पर्यटन और व्यापार में नई संभावनाएं पैदा होंगी।
यह भी पढ़ें Haryana News: जन समस्याओं को दूर करने एजेंडा तैयार, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications