Haryana: लोकसभा चुनाव में BJP ने झोकी ताक़त, CM सैनी और सीएम खट्टर ने किये 300 से अधिक रोड शो
Haryana News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने जमकर प्रचार किया है। दोनों ही शीर्ष नेताओं ने राज्य की सभी 10 सीटों पर बड़े स्टार कैम्पेनर की भूमिका निभाई हैं। सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल का साझा चुनावी अभियान सियासी गलियारों में चर्चा में बना हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व भी दोनों नेताओं की जुगलबंदी से बेहद खुश है।
इस पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम सैनी ने प्रदेशभर में कुल 106 कार्यक्रम किए हैं। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। दोनों दिग्गजों ने भी 300 से अधिक पंचायतों में रोड-शो किया। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा सीट सहित विभिन्न शहरों में अकेले ही 16 से अधिक रोड-शो किए हैं।

भाजपा नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अनुच्छेद 370, राम मंदिर समेत केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों को दमदारी के साथ उठाया है। वहीं हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार की नौकरियों को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की है। उन्होंने लोगों को यह जताने और बताने का प्रयास किया है कि पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों में बीजेपी ने प्रदेश में व्यवस्था बदली है। मैरिट पर नौकरियां दी जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने भी नौकरियों पाई हैं।
यह भी पढ़ें Haryana News: करनाल उपचुनाव के मतदान कल, सीएम नायब सिंह सैनी ने मतदाताओं से की भावुक अपील












Click it and Unblock the Notifications