Haryana News: करनाल उपचुनाव के मतदान कल, सीएम नायब सिंह सैनी ने मतदाताओं से की भावुक अपील
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर शनिवार को मतदान होगा। मतदान से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतदाताओं से भावुक अपील की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आप सभी से अपील करता हूं कि आगामी 25 मई को विधानसभा उपचुनाव में उत्साह पूर्वक मतदान करें और विकसित हरियाणा-विकसित करनाल बनाने हेतु अपने मत का सदुपयोग करें।25 मई 2024 को कमल का बटन दबाएं भाजपा को जिताएं।

ज्ञात हो कि शनिवार को हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान की इस प्रकार 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इन नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस की कुमारी शैलजा जैसे बड़े सूरमा शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के छठवे चरण में कुल 223 उम्मीदवार मैदान मैदान में हैं, जिसमें 207 पुरुष और 16 महिलाएं चुनावी रण में हैं। हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा लोग वोटिंग करेंगे। ज्ञात हो कि सीएम नायब सिंह सैनी करनाल से उपचुनाव लड़ रहे हैं. 25 मई सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
यह भी पढ़ें सीएम नायब सिंह सैनी ने किया दावा, भाजपा जीतेगी हरियाणा की सभी 11 सीटें












Click it and Unblock the Notifications