'संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि है हरियाणा', वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 (Vibrant Gujarat Global Summit) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में निवेश करने के लिए कई देशों के प्रतिनिधिमंडल से बात की। उन्होंने अपने संबोधन में हरियाणा की महत्वपूर्ण क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि है।

सीएम मनोहर लाल ने उद्यमियों को हरियाणा में निवेश करने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान इंडो-अफ्रीकन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सेमिनार में अपना संबोधन दिया। हरियाणा के लोगों की ओर से दुनिया भर के उद्यमियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अपनी रणनीतिक नीतियों के कारण वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि है हरियाणा: CM खट्टर

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्रांति के युग में प्रतिभा महत्व में पूंजी से आगे निकल जाएगी। जिससे उच्च कौशल, अस्थायी रोजगार की ओर बदलाव आएगा। उन्होंने नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वालों में बदलाव की कल्पना करते हुए मानव पूंजी विकास और आर्थिक विकास में समानांतर निवेश की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नए संघ हरियाणा-अफ्रीका टाईज की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में पारंपरिक विनिर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रयोगों की भूमि है। हमारा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हमारे युवाओं को प्रासंगिक तकनीकी और व्यावसायिक कौशल प्रदान करना और उन्हें रोजगार योग्य बनाना है।

हमें इस बात का बहुत ध्यान रखना होगा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जिस तेजी से बदलाव आ रहे हैं, कम से कम उन्हें उसी गति से पाठ्यक्रमों में जगह मिल सके।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: CM मनोहर लाल ने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित, एथलीटों से मांगे सुझाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+