हरियाणा: CM मनोहर लाल ने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित, एथलीटों से मांगे सुझाव

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राज्य के खिलाड़ियों और उनके कोच से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पुरस्कार विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवान सुनील कुमार, अंतिम पंघाल और गोल्फर दीक्षा डागर को बधाई दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इन एथलीटों से सुझाव मांगे कि हरियाणा में खेलों को और कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है।

CM मनोहर लाल ने अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एथलीटों ने हरियाणा की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और इस प्रो-प्लेयर नीति के कारण अब युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है।

प्रदेश के गांवों में युवा अब अपना भविष्य बनाने के लिए खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। हरियाणा पदक विजेताओं को सबसे अधिक नकद पुरस्कार दे रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश में पदक विजेताओं को सबसे अधिक नकद पुरस्कार दे रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार खेल के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को और बढ़ावा देने के लिए एथलीटों द्वारा दिए गए किसी भी अच्छे सुझाव को लागू करेगी।

उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि जब हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतते हैं और जब राष्ट्रगान बजता है, तो यह सभी भारतीयों के लिए एक मंत्रमुग्ध करने वाला और गौरवपूर्ण क्षण बन जाता है।

हरियाणा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पदक जीतने में अग्रणी राज्य रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: बाबा बागेश्वर धाम महाराज के हाथों रिलीज हुआ खेसारी लाल फिल्म की फ़िल्म का गाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+