हरियाणा सरकार ने शुरू किया निपुण मिशन कार्यक्रम, बच्चे घर में विकसित करेंगे सेवा भाव
Haryana News: हरियाणा सरकार ने बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए शानदार योजना बनाई है। बच्चों को इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कुछ अलग प्रकार का गृह कार्य दिए जायेंगे, यानी इस दफा बच्चे दादी नानी से सेवा भाव और भजन इत्यादि सीखेंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए कक्षावार यह योजना तैयार की गई है। बच्चों के इस काम की निगरानी स्कूलों के व्हाटस एप ग्रुपों के माध्यम जुड़कर ऑनलाइन की जाएगी।

निपुण मिशन कार्यक्रम योजना के समन्वयक विपिन कुमार ने जानकारी दी कि इस बार जून महीने में अवकाश की अवधि के दौरान बच्चे खेल ही खेल में अपने अभिभावकों, दादा-दादी, नाना नानी से कहानियां सुनकर उससे सीखेंगे। इसके अलावा पक्षियों के लिए भीसन गर्मी में दाना पानी का प्रबंध करेंगे।यह बच्चे अपने आस और पड़ोस, रिश्तेदारी, पर्यावरण, पशु-पक्षी, अपने प्रदेश और देश के बारे में भी मूलभूत जानकारी हासिल करेंगे।
बताया जा रहा है कि बच्चों के गृहकार्य के दौरान परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। विशेषकर नाना-नानी, दादी-दादी व परिवार के बाकि सदस्यों की सहभागिता के साथ यह काम पूरा होगा। पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त कहानी, अखबार, बाजार व समाज के साथ बच्चों का जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। भगवान की प्रार्थना, भजन और बाल गीतों को बच्चों को कंठस्थ कराएंगे। बच्चों की दैनिक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बीआरपी और एबीआरसी को विभाग की ओर से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें भारत के प्रति दुनिया के लोगों की धारणा बदली है, हरियाणा में बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications