भारत के प्रति दुनिया के लोगों की धारणा बदली है, हरियाणा में बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Haryana News: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने दुनिया भर में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। बुधवार को उन्होंने हरियाणा के पलवल में कहा कि बीते 10 साल में दुनिया के लोगों की भारत के प्रति धारणा बदली है। अब संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत को गंभीरता के साथ सुना जाता है। अब भारत को कोई देश आंख दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पता है ।
हरियाणा के पलवल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखने का प्रयास भी करेगा, तो भारतीय सेना द्वारा उसे बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में पलवल विधानसभा क्षेत्र के खादर स्थित सोलड़ा गांव में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान कहा कि उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

भाजपा के वरिष्ठ ने ने लोगों से आह्वान किया कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कमल का फूल खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को दें। देश के साथ ही प्रदेश के विकास को मजबूत करें, देश की सेना को मजबूत करें। भाजपा की इस विजय संकल्प रैली में पलवल के विधायक दीपक मंगला भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें सीएम नायब सिंह सैनी ने किया दावा, भाजपा जीतेगी हरियाणा की सभी 11 सीटें












Click it and Unblock the Notifications