हरियाणा सरकार की ग्रुप-C और ग्रुप-D की नौकरियां: अगले आदेश तक जारी रहेंगे CET के रजिस्ट्रेशन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश में ग्रुप-सी व ग्रुप-डी की नौकरियों के लिए आयोजित किए जाने वाले कॉमन एलिजिबलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए रजिस्ट्रेशन आगामी आदेश तक जारी रहेंगे। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, टेस्ट की तारीख तक रजिस्ट्रेशन होते रहेंगे। पहले यह तारीख 31 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। हालांकि, फिर यह कह दिया गया कि, रजिस्ट्रेशन अगले आदेश तक जारी रहेंगे। ऐसे में आवेदकों के पास अच्छा अवसर है कि वे रजिस्ट्रेशन करें।

कहां रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं?
आवेदक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल www.onetimeregn.haryana.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। http://www.onetimeregn.haryana.gov.in/eforms/login.aspx लिंक पर जाते ही विजिटर के सामने मोबाइल नंबर फीड करने का विकल्प दिख जाएगा। कैप्चा भरकर लॉगिन किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि, ग्रुप-सी व ग्रुप-डी की नौकरियों के लिए संचालित किए जाने वाले 'कॉमन एलिजिबलिटी टैस्ट' के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पोर्टल www.onetimeregn.haryana.gov.in अभी खुला ही रहेगा। हरियाणा सरकार ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगामी आदेशों तक बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री ने किया वैधानिक समिति का गठन
वहीं, हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में एकक वैधानिक समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य सूचना आयोग, हरियाणा में दो राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करेगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शिक्षा मंत्री कंवर पाल इस समिति के सदस्य होंगे। मुख्य सचिव समिति के सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

प्रदेश में खुलेंगे सौ नए 'हर हित' स्टोर
सरकार की घोषणा के अनुसार, प्रदेश में सौ नए 'हर हित' स्टोर आगामी दो अक्टूबर तक खोले जाएंगे। प्रदेश भर में 'हर हित' ब्रांड के तहत कुल दो हज़ार स्टोर्स खोलने का लक्ष्य है। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने इसकी जानकारी दी। बराला ने कहा कि, इन 'हर हित' स्टोर्स को खोलने के पीछे दो लक्ष्य हैं, पहला लक्ष्य है प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का और दूसरा लक्ष्य है बेहतर गुणवत्ता का सामान उपलब्ध करवाना। इन हर हित स्टोर्स द्वारा सामान घर तक डिलीवर भी किया जा सकेगा। 'हर हित' पर खाद्दान, तेल, मसाले, स्नैक्स, बेकरी, होमकेयर, आदि सामान उपलब्ध होगा।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications