हरियाणा में बाप-बेटी की नृशंस हत्या, तीन दिन पहले कोर्ट में पत्नी से हुई थी लड़ाई
हरियाणा में पिता और उसकी बेटी की नृशंस हत्या के बाद हड़कंप मच गया। रोहतक जिले के बोहर गांव की इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ने कहा, पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

Father daughter murder के कारण Haryana के Rohtak जिले में Bohar village के ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक पति का तीन दिन पहले ही कोर्ट में झगड़ा हुआ था। रोहतक के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या गोलियों से भूनकर की गई है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
घर में घुसकर गोलियों से भूना
हरियाणा पुलिस में अधिकारी, एसपी रोहतक ने बताया कि रोहतक के बोहर गांव में पिता-पुत्री की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र और उसकी बेटी निकिता के रूप में हुई है।
दो-तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया
पुलिस के अनुसार दोनों लोगों की हत्या 2-3 अज्ञात लोगों ने गोलियों से भूनकर की है। एसपी ने बताया कि मृतक सुरेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन दिन पहले दोनों का कोर्ट में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस रोहतक हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है।
13 साल है मृतका बेटी की उम्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मृतकों के शव घर में अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं। पिता का शव पालतू पशुओं के लिए बनाए कमरे में मिला, जबकि 13 वर्षीय बेटी की लाश बेड पर पड़ी हुई मिली। आस-पास के लोगों ने खून में सनी डेडबॉडी देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र को दो गोलियां मारी गईं, जबकि निकिता को तीन गोलियां मारी गई हैं।
Recommended Video
सुबह 6 बजे मिली मर्डर की सूचना
रोहतक हत्याकांड में जी-दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक (SP) यूएस मीणा और अर्बन स्टेट थाना पुलिस को बुधवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली। इसके बाद अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात पर जाकर मामले की जानकारी ली। सबूतों को जमा कर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से शुरुआती पूछताछ के मुताबिक मृतक सुरेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी।
हत्या के कारणों पर पड़ताल जारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या रंजिश के कारण हो सकती है, लेकिन पुख्ता सबूत के बिना इस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या बुधवार सुबह की गई है। जीन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक तीन हमलावर बाइक पर सवार हो कर आए थे। फिलहाल, मोटिव ऑफ मर्डर यानी हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।












Click it and Unblock the Notifications