चुनाव आयोग के बयान के बाद भी कांग्रेस के बिगडे़ बोल, कहा- हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत में धांधली हुई
Jammu Kashmir Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के विपरीत आये हैं। इस चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है, तो वही कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद कांग्रेस ने फिर एक बार हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है। कांग्रेस ने सिंगल लाइन में कह दिया है कि वह चुनाव परिणाम को जनादेश नहीं मानेगी, क्योंकि उसे नतीजे स्वीकार नहीं हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं और हम तो यहां तक कहेंगे कि ये अस्वीकार्य हैं। जिस तरह की शिकायतें लगातार आ रही हैं. तीन जिलों, हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से हमारे उम्मीदवार के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायतें लगातार आ रहे हैं कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां, जिनमें 99% बैटरी थीं, हमें हारती दिखा रही हैं और जिन मशीनों को छुआ तक नहीं गया, उनमें 60-70% बैटरी हमारे उम्मीदवार को जीतती दिखा रही हैं।

#WATCH | On #HaryanaElectionResult, Congress leader Pawan Khera says, "The results are totally unexpected and we would even say that they are unacceptable. The kind of complaints that are continuously coming in. There are continuous complaints about our candidate from three… pic.twitter.com/Ga1QDkUdXZ
— ANI (@ANI) October 8, 2024
यह भी पढ़ें Jammu Kashmir Result: जम्मू कश्मीर में क्यों पिछड़ी बीजेपी? मजबूती से उभरा NC-कांग्रेस गठबंधन, जानिए 5 वजह
इधर प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि कई जगहों पर गड़बड़ी की सूचना मिली है । यह नतीजे चौंकाने वाले हैं, ये नतीजे हमें स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम चुनाव आयोग के समक्ष ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं। हमे उम्मीद करते हैं कि ECI एक संवैधानिक संस्था वह हमारे सवालों का जवाब देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हताश होने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह सब 'माइंड गेम' है. हमें जनादेश मिलेगा, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ये खेल है और फाइनल गोल हम करेंगे।
वही चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देने में देरी का कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है. इन्हें प्रमाणित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ नहीं है। कांग्रेस नेताओं का आरोप को गैर-जिम्मेदार, निराधार और दुर्भावनापूर्ण है।
यह भी पढ़ें हरियाणा चुनाव के परिणाम देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications