Haryana Election 2024: बीजेपी पर लगाएगी जनता फुलस्टॉप, हरियाणा चुनाव की घोषणा पर बोले दीपेंद्र हुड्डा
Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत कुरुक्षेत्र के पेहोवा की अपनी यात्रा के दौरान इस घटनाक्रम पर टिप्पणी की।
हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग की घोषणा से मुख्यमंत्री नायब सैनी की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सैनी ने पहले कहा था कि चुनाव समय पर होंगे, लेकिन आयोग की समय से पहले घोषणा ने उनकी योजनाओं को बाधित कर दिया है।

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है, तथा मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोग इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।"राज्य के लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने लायक है।"
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एक अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव होंगे। इस समय का इंतजार हरियाणा की जनता काफी समय से कर रही थी और हरियाणा की जनता में काफी खुशी है कि चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं ।भारतीय जनता पार्टी जो नॉनस्टॉप की बात कर रही थी। यह नॉनस्टॉप इस प्रकार से है कि बेरोजगारी में नॉनस्टॉप भ्रष्टाचार में नॉनस्टॉप है,लेकिन अब हरियाणा की जनता इस पर फुलस्टॉप लगाएगी।
ज्ञात हो की आज सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के द्वारा प्रेस वार्ता की गई थी जहां पर उन्होंने मीडिया को बताया था कि अभी चुनाव नहीं होंगे इसका मतलब उनको इसकी जानकारी नहीं थी या फिर चुनाव आयोग के द्वारा जैसे कि प्रत्येक प्रदेश के मुख्यमंत्री से सलाह की जाती है इसे किसी भी प्रकार की सलाह नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications