Haryana Election Date: हरियाणा को लेकर सियासी दलों के अपने- अपने दावे, जानिए कांग्रेस, आप नेताओं ने क्या कहा
Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
चुनावी तारीखों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमें सभी जिलों में जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और इसी आधार पर मैं कह सकता हूं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार सिर्फ एक वेब पोर्टल सरकार है। मैं एक लाइन में कहता हूं कि 4 अक्टूबर को हरियाणा से बीजेपी बाहर हो जाएगी।

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस तैयार है और लोग भी तैयार हैं। लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।" हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है क्योंकि उन्हें पांच सीटें मिली हैं जबकि भाजपा को पांच सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सिंह ने हुड्डा कहा कि जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा, "हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है। आज इसकी शुरुआत हो गई है। हालात बदलेंगे और उम्मीद कांग्रेस से ही है। हरियाणा की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।"
हरियाणा चुनाव की घोषणा पर आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि जनता ने सभी राजनीतिक दलों को मौका दिया है, लेकिन सबको मौका मिला परंतु जनता को सिर्फ धोखा मिला है। हरियाणा की जनता अबकी बार बदलाव के लिए वोट देगी और आम आदमी पार्टी इस बार बहुत सीटें जीतेगी। संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ये चाहे जेल में रखें, पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें UP Byelection News: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर कब होंगे उपचुनाव? जानिए जवाब












Click it and Unblock the Notifications