Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जनसेवा,राष्ट्र सेवा व समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित,नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मूजी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ज्ञात हो कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

haryana news

25 जुलाई 2022 को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे पूर्व वह झारखंड की राज्यपाल थीं। मुर्मू का शुरुआती जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। गांव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के पश्चात मुर्मू आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर गईं। उन्होंने रमादेवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से कला स्नातक की उपाधि हासिल की। वह अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली बालिका बनीं।

यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार का स्कूली छात्रों के लिए फैसला, ग्रीष्णकालीन अवकाश में शुरू होंगे एडवेंचर कैंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+