हरियाणा सरकार का स्कूली छात्रों के लिए फैसला, ग्रीष्णकालीन अवकाश में शुरू होंगे एडवेंचर कैंप

Haryana news: हरियाणा के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ग्रीष्णकालीन छुट्टियों में हिमाचल की वादियों में मौज ले सकेंगे। हिमाचल प्रदेश के मनाली में 19 जून से समर एडवेंचर कैंप आरंभ होंगे। प्रदेश भर के स्कूली बच्चे तीन बैच में साहसिक शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी पेश करेंगे।

शनिवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी, सभी जिला प्रोजेक्ट समन्वयक समग्र शिक्षा और बीईओ को पत्र लिखकर राजकीय स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों और शिक्षकों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। मनाली में 19 जून से लेकर 5 जुलाई तक 3 बैचों में समर एडवेंचर कैंप का आयोजित किया जायेगा।

haryana news

ख़ास पहलू यह भी है कि समर एडवेंचर कैंप में मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे। ग्रीष्मकालीन साहसिक शिविर में विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओं के साथ साहसिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे।

इनमें खास रूप से ट्रैकिंग, जिप लाइन, रॉक क्लाइंबिंग, वैली क्रासिंग, रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग, तीरंदाजी, बाधा क्रॉसिंग आदि शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें Haryana: हरियाणा को मिला एविएशन हब, सीएम नायब सैनी ने किया हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+