Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने की बुजुर्ग नागरिको से मुलाकात, जाना हालचाल
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को विभिन्न विकासकार्यों की सौगात देने हिसार और कैथल का दौरा किया। जब वह कैथल से हिसार की तरफ जा रहे थे,तब उन्होंने बीच मार्ग में रुककर बजुर्ग नागरिकों से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया।
सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कैथल से हिसार जाने के रास्ते में सरसौंद-बिचपड़ी के पास अपने परिवारजनों विशेषकर बुजुर्गों का हालचाल जाना।अपने परिवारजनों से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और हाल ही 14 फसलों पर बढ़ाई गई MSP के बारे में राय जानी।हरियाणा में इस समय जीरी की बिजाई हो रही है किसानों से उसके बारे में भी जानकारी ली।

ज्ञात हो कि सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हिसार जिला में 339 करोड़ रुपये की लागत से महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे की विस्तारीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने कैथल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार ने की परिवार पहचान पत्र को लेकर विशेष व्यवस्था, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications