शर्मनाक! CM के कार्यक्रम में उतरवाई गई महिलाओं की चुन्नी
भिवानी। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बदसलूकी की मामला सामने आया है। सीएम की सभा में शामिल होने आईं महिलाओं से उनकी चुन्नी उतरवाई गई। सीएम की सभा में शामिल होने आई महिलाओं को बिना उनकी चुन्नी बदले या फिर उतारे बिना उन्हें सभा में एंट्री नहीं दी गई।

आपको बता दें कि हरियाणा के भिवानी में सीएम खट्टर हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने आए थे। सूत्रों के मुताबिक पंचायती राज मंत्री ओपी धनकड़ ने हरियाणा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं।लेकिन इस सभा में उनके साथ शर्मनाक हरकत की गई और जिसकी वजह से महिलाओं को असहज स्थिति से तो गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं इस स्थिति से बचने के लिए कई महिलाएं वापस लौट गई।
दरअसल कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाओं को उनकी काली चुन्नी हटाने को कहा गया। उन्हें पंडाल में घुसने ही नहीं दिया गया। जो महिलाएं अपनी काली चुन्नी हटाने को तैयार हो गई केवल वहीं कार्यक्रम में जा सकी। बाद में कई महिलाओं की वह चुन्नी भी गायब हो गई, जिसे पुलिस ने उतरवाया था। ऐसे में उन महिलाओं को बिना चुन्नी के ही घर लौटना पड़ा। इस घटना पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को महिलाओं की इज्जत की कोई चिंता नहीं है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications