Haryana Chunav 2024 Voting: हरियाणा चुनाव में वोटिंग से पहले जानें कौनसी पार्टी कितनी सीटों पर मजबूत?

Haryana Chunav 2024 Matdan: हरियाणा में अबकी बार किसकी सरकार बन रही है? भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है या कांग्रेस की वापसी हो रही है? 5 अक्‍टूबर को मतदान से पहले कई मीडिया रिपोर्ट में कांग्रेस को मतजूत स्थिति में बताया जा रहा है।

दैनिक भास्‍कर टीम ने आम लोगों, राजनीति दलों व राजनीतिक विशेषज्ञों से बात करके निचोड़ निकाला है कि मतदान से दो दिन पहले तक कांग्रेस 40 से 50 सीटों और भाजपा 22 से 32 सीटों पर मजबूत दिख रही है। हालांकि साइलेंट वोटर इस आंकड़े को घटा-बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024 Voting: हरियाणा में बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा में 7am से मतदान

Haryana Chunav 2024 Voting 5th Oct

कौनसी पार्टी कितनी सीटों पर मजबूत?

  • कांग्रेस-40-50 सीट
  • बीजेपी-22-32 सीट
  • इनेलो-बीएसपी- 4-9 सीट
  • आप-0-1
  • जेजेपी-एएसपी- 0-1

डेढ़ दर्जन सीटों पर कांटे की टक्‍कर

हरियाणा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस की जीत इस बार पर भी निर्भर करेगी कि साइलेंट वोट आखिरी समय में किस तरफ जाता है। जाट-दलित वोट बंटते हैं या नहीं। पूरे हरियाणा की 90 में से डेढ़ दर्जन सीटें ऐसी हैं, जहां कांटे की टक्‍कर बताई जा रही है।

हरियाणा में 90 सीटों पर 1031 उम्‍मीदवार

15वीं हरियाणा विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इनमें 930 पुरुष व 101 महिला उम्‍मीदवार हैं। 464 निर्दलीय प्रत्‍याशी हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता वोट डाल सकेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पंकज अग्रवाल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की पालना, शांतिपूर्ण और निष्‍पक्ष मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को समर्थकों निर्देश दिए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+