हरियाणा चुनाव 2024 की चर्चित सीट जुलाना: विनेश फोगाट को MLA बना सकता है यह जातीय समीकरण
Vinesh Phogat Julana: हरियाणा विधानसभा 2024 में जींद जिले का जुलाना हलका चर्चित सीटों में से एक है। यहां इंटरनेशनल रेसलर रहीं कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा के सामने जुलाना में खाता खोलने की चुनौती है।
वैसे हरियाणा चुनाव में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 3 अक्टूबर की शाम छह बजे बाद चुनाव प्रचार का शोर थमने वाला है। 5 अक्टूबर को मतदान है। उससे पहले प्रत्याशी अब घर-घर दस्तक देकर वोट मांग सकते हैं। सार्वजनिक चुनावी रैलियों पर रोक रहेगी।
यह भी पढ़ें-Julana Chunav 2024: चौटाला का सवाल-विनेश अपना गोत्र राठी क्यों नहीं लिखतीं? फोगाट ने दिया यह शानदार जवाब

यह भी पढ़ें- Julana Chunav 2024: प्रियंका गांधी बोलीं-'BJP की MSP वाली 24 फसलों में से 10 तो हरियाणा में बोई ही नहीं जातीं'
बात अगर जुलाना सीट की करें तो यहां पर विनेश फोगाट के प्रति बने भावनात्मतक माहौल का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। हालांकि पिछले तीन चुनाव 2009, 2014 और 2019 में कांग्रेस को जुलाना में हार का सामना करना पड़ा है, मगर भाजपा तो यहां कभी खाता तक नहीं खोल पाई है।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Income: पति सोमवीर राठी से कितनी अमीर हैं विनेश फोगाट, दोनों पर लाखों का कर्ज भी
समोसे और कंटेनर बॉडी बनाने के लिए फेमस जुलाना सीट जाट बाहुल्य है। यहां लाठरों के आठ गांवों में करीब 16-17 हजार वोट हैं। इनेलो प्रत्यशी सुरेंद्र लाठर इसी गोत्र के हैं, जो वोटों में सेंध लगा सकते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत जाट वोटों की एकजुटता पर ही टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें- Julana Ground Report: विनेश फोगाट को जीती बाजी हरवा सकता है जुलाना का जातीय गणित, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
भाजपा ने जुलाना में पहली जीत के लिए इस बार गैर जाट कार्ड खेला है और कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। भाजपा का पूरा दारोमदार कैडर वोट और गैर जाट वोटों पर टिका है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने रेसलर कविता दलाल को उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
जुलाना में जातीय समीकरण
जाट वोट-82 हजार
एससी वोट- 31 हजार
ओबीसी वोट-29 हजार
ब्राह्मण वोट- 22 हजार
जुलाना विधायकों की सूची
1967 चौधरी दल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1968 नारायण सिंह कटारिया स्वतंत्र पार्टी
1970 उपचुनाव चौधरी दल सिंह एनसीएन
1972 फतेह सिंह अहलावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 जिले सिंह मलिक जनता पार्टी
1982 कुलबीर सिंह मलिक लोकदल
1987 कुलबीर सिंह मलिक लोकदल
1991 सूरज भान काजला जनता पार्टी
1996 सत्य नारायण लाठर हरियाणा विकास पार्टी
2000 शेर सिंह सहरावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2005 शेर सिंह सहरावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009 परमिंदर सिंह ढुल इंडियन नेशनल लोक दल
2014 परमिंदर सिंह ढुल इंडियन नेशनल लोक दल
2019 अमरजीत ढांडा जननायक जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications