Julana Ground Report: विनेश फोगाट को जीती बाजी हरवा सकता है जुलाना का जातीय गणित, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
Vinesh Phogat Julana Ground Report: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई है। ओलंपियन विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने से हर किसी की नजर जुलाना सीट के परिणाम पर है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र का जातीय गणित कांग्रेस और विनेश फोगाट के लिए पेंच फंसा सकता है।
जुलाना सीट पर कांग्रेस ने विनेश फोगाट को उतार रखा है। विनेश का मुकाबला भाजपा के योगेश बैरागी, आम आदमी पार्टी की कविता दलाल, इनेलो-बसपा के डॉ. सुरेंद्र लाठर व जेजेपी के अमजीत ढांडा से है। इनमें से कौन जुलाना का विधायक होगा? इसका पता 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना से ही चल सकेगा।

जुलाना हल्का की ग्राउंड रिर्पोट कहती है कि यहां लोग कांग्रेस उम्मीदवार को मजबूत तो मानते हैं, मगर उसकी बड़ी वजह भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोध लहर और मौजूदा जेजेपी विधायक से लोगों की नाराजगी बताई जा रही है।
जुलाना में 70 फीसदी जाट मतदाता
जुलाना विधानसभा सीट का सियासी गणित ये है कि यहां पर कुल 1 लाख 87 हजार मतदाताओं में से 70 फीसदी जाट हैं, जो हार-जीत की हवा बदल सकते हैं। यही वजह है कि जुलाना में कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, जेजेपी व इनेलो में से चार पार्टियों में जाट उम्मीदवार उतारे हैं।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Julana: जुलाना के 'सियासी दंगल' में क्यों खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगीं विनेश फोगाट?
OBC व ब्राह्मण वोट मिले तो योगेश बैरोगी जीतेंगे
विनेश फोगाट, सुरेंद्र लाठर, ढांडा और कविता दलाल जाट समाज से हैं, मगर जाट समाज के वोटों का बंटवारा हुआ तो विनेश फोगाट के लिए जीत पाना आसान नहीं होगा। इसके विपरीत अगर जाट वोट बंटे और शेष 30 फीसदी OBC व ब्राह्मण वोट BJP के खाते में चले गए तो योगेश बैरागी भी जीत सकते हैं।
बहू बनकर मांग रही वोट विनेश फोगाट
जुलाना सीट जींद जिले में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। विनेश फोगाट के ससुराल के लोग सोनीपत के खरखौदा में रह रहे हैं। विनेश मूलरूप से चरखी दादरी के जिले के गांव बलाली की रहने वाली हैं। जुलाना में वह यहां की बहू बनकर पारंपरिक भावनाओं की कद्र करते हुए सिर पर चुन्नी रखकर वोट मांग रही हैं। जबकि कई लोग उन्हें बाहरी प्रत्याशी भी कह रहे हैं।
विनेश फोगाट के पक्ष में फैक्टर
- रेसलिंग से राजनीति में आई है। पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं।
- हालांकि फाइनल मैच से पहले से 100 ग्राम वजन की वजह से अयोग्य करार दी गई थी, जिससे अब सहानुभूमि का सहारा।
- जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बख्ता खेड़ा में ससुराल है वहां के भी वोट मिलने की उम्मीद है।
- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा के गुट में होने के कारण पार्टी में इनका ज्यादा विरोध नहीं है।
- किसान आंदोलन में भी विनेश फोगाट ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसका फायदा भी मिलने की उम्मीद है।
विनेश फोगाट के सामने चुनौती
- गांव बख्ता खेड़ा में खेड़े के निर्माण के लिए चंदा नहीं देने पर लोगों में इनके प्रति नाराजगी है।
- ससुराल वाले सोनीपत के खरखौदा में रहने लगे हैं। उन पर बाहरी प्रत्याशी का टैग लग रहा।
- जुलाना में खुद विनेश फोगाट का कोई सियासी जनाधार नहीं। जनता के बीच टिकट मिलने के बाद एक्टिव हुई हैं।
जुलाना विधायकों की सूची
- 1967 दल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1968 नारायण सिंह स्वतंत्र पार्टी
- 1970 उपचुनाव दल सिंह एनसीएन
- 1972 फतेह सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1977 जिले सिंह जनता पार्टी
- 1982 कुलबीर सिंह लोकदल
- 1987 कुलबीर सिंह लोकदल
- 1991 सूरज भान जनता पार्टी
- 1996 सत्य नारायण लाठर हरियाणा विकास पार्टी
- 2000 शेर सिंह भारतीय नेशनल कांग्रेस
- 2005 शेर सिंह भारतीय नेशनल कांग्रेस
- 2009 परमिंदर सिंह ढुल इंडियन नेशनल लोकदल
- 2014 परमिंदर सिंह ढुल इंडियन नेशनल लोकदल
- 2019 अमरजीत ढांडा जननायक जनता पार्टी
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications