Julana Chunav 2024: प्रियंका गांधी बोलीं-'BJP की MSP वाली 24 फसलों में से 10 तो हरियाणा में बोई ही नहीं जातीं'
Priyanka Gandhi in Julana Chuanv 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को जींद जिले के जुलाना हलके से भाजपा पर कई निशाने साधे। जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने प्रियंका गांधी को गदा भेंटकर उनका सम्मान किया।
चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने कहा कि हम पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं। हम लड़ने वाले लोग हैं। आप याद रखिए कि कौन आपके साथ खड़ा है? आपका साथ देने वालों में विनेश भी एक हैं। उसका साथ दिजिए।

प्रियंका गांधी ने जुलाना की जनता से आह्वान किया कि अपनी नई सरकार लेकर आओ। मौजूदा सरकार को बदल दो। आज समूचे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो जनकल्याणकारी योजनाओं को जनहित में लागू किया जाएगा।
जुलाना में विनेश फोगाट के समर्थन में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा द्वारा किसानों को एमएसपी के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। भाजपा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने के दावे कर रही है जबकि इसमें से 10 फसल तो वें है जो कि हरियाणा में बोई ही नहीं जातीं।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जिन प्रदेशों में हमारी सरकार है। उन प्रदेशों में हमने इन जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया है। वर्तमान सरकार ने युवाओं का भविष्य समाप्त कर दिया है। युवाओं के लिए अग्नीवीर योजना लेकर आए, जिसमें न ही स्थाई रोजगार और न ही पेंशन है। इसके अलावा अनेक घोटाले हुए हैं, जिसमें पेपर लीक, शराब घोटाले हुए हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में कोई एक भी कार्य ढंग का नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रष्टाचार की बात करते हैं जबकि उद्योग धंधे अपने मित्रों को दिए हैं।
दशहरे का जिक्र करते हुए कहा कि दशहरे का पर्व हम अन्याय पर न्याय की विजय के रूप में मनाते हैं। इसलिए आप भी इसे अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए मनाए। हरियाणा के किसान तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में बैठे थे।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। जब-जब हमारी पहलवान बेटियों के मान-सम्मान की बात आई तो जंतर-मंतर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा साथ खड़ी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications