हरियाणा: विधानसभा उपचुनाव के लिए भी बीजेपी तैयार, सीएम नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे चुनाव
Haryana Assembly By-Election: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर हरियाणा बीजेपी पूरी तरह तैयार है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है।
बीजेपी ने हरियाणा में सबसे पहले लोकसभा के दस उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फिलहाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसे में वे 6 महीने तक विधानसभा के सदस्य तो रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें विधायक बनना होगा, नहीं तो उन्हें सीएम का पद छोड़ना होगा। 11 सितंबर से पहले उन्हें विधायक बनना होगा।
यह भी पढ़ें- Pratap Singh khachariyawas Net worth: करोड़ों के मालिक हैं प्रताप सिंह खाचरियावास, 9 बैंक खातों में लाखों रुपए
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ होंगे विधानसभा उपचुनाव
इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी अब यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी ने उनके नामों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव भी होंगे।
11वें मुख्यमंत्री बने थे नायब सिंह सैनी हरियाणा
बता दें कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। वे हरियाणा के ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री बने हैं, जो विधानसभा सदन के सदस्य नहीं हैं। इससे पहले बंसीलाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सांसद रहते हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: बीजेपी में शामिल हुए रणजीत सिंह चौटाला, पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार












Click it and Unblock the Notifications