हरियाणा: बीजेपी में शामिल हुए रणजीत सिंह चौटाला, पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने अप्रैल में पहले चरण का चुनाव होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार को भी उतार रही हैं। इस बीच हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बीजेपी ने उन्हें हिसार लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। रणजीत सिंह सोलंकी ने विधानसभा में एक स्वतंत्र विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में हिसार सीट से मैदान में उतारा है। हालांकि, चौटाला राज्य के बिजली मंत्री बने रहेंगे।

होली से एक दिन पहले रणजीत चौटाला ने ले ली थी भाजपा की सदस्यता

बता दें कि रानियां से निर्दलीय विधायक चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा है। होली से ठीक एक दिन पहले रणजीत चौटाला ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

क्या कहता है कानून

दल-बदल कानून के तहत कोई निर्दलीय विधायक अपने कार्यकाल के दौरान किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होता है तो उसे सदन की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में मतदाता और उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा, निर्वाचन आयोग ने शुरू किए मोबाइल एप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+