UP Byelection News: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर कब होंगे उपचुनाव? जानिए जवाब
Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा नहीं की है। आयोग का तर्क है कि देश के कुछ राज्यों में मानसून सक्रीय है। मौसम अनुकूल पाए जाने के बाद अगले 6 महीने के भीतर ही चुनाव करवा दिए जाएगे। यह चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ-साथ समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के लिए भी काफी अहमियत रखते हैं।
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं। इनमें से नौ सीटें लोकसभा चुनाव में सपा विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई हैं। सीसामऊ सीट सपा के इरफान सोलंकी की आपराधिक मामले में जेल जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई थी।

रिक्त सीटों सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुन्दरकी समाजवादी पार्टी का कब्जा था। जबकि, फूलपुर, गाजियाबाद, मझावन और खैर पर बीजेपी का कब्जा था। मीरापुर सीट बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के पास थी। अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने से करहल सीट खाली हो गई। अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा के चुनाव लड़ने से कटेहरी की सीट खाली हो गई थी।
यह भी पढ़ें स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले को लेकर केंद्र सरकार सख्त, संस्थान को 6 घंटे के अंदर दर्ज करानी होगी FIR












Click it and Unblock the Notifications