Haryana News: हरियाणा के झज्जर में 851 लाभार्थियों को मिलेंगे सेक्टर 6 और 9 में 30 गज के प्लॉट, ड्रॉ निकाला
Haryana News: हरियाणा में राज्य सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोमवार को प्लॉटों का ऑनलाइन ड्रॉ लाभार्थियों की मौजूदगी में राजकीय नेहरू पीजी गवर्नमेंट कॉलेज के ऑडिटोरियम में निकाला गया।
मुख्यालय द्वारा लांच पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ड्रा करते हुए अधिकारियों ने प्लॉटों की ड्रॉ प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया ड्रॉ के माध्यम से लाभार्थियों की प्लॉट संख्या का निर्धारण किया गया। इनके आवंटन पत्र 26 जून को जारी होंगे।

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जरूरतमंद नागरिकों का अपने घर का सपना साकार होगा। पात्र लाभार्थियों का प्लॉट का ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई। इस योजना के प्रथम चरण के तहत जिला में 851 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनका ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ड्रॉ प्रक्रिया के लिए कमेटी का गठन किया गया था। जिसके लिए चेयरपर्सन एसडीएम बादली सतीश यादव को नियुक्त किया गया। इस दौरान डीएमसी परवेश कादियान भी मौजूद रहे। ऑनलाइन ड्रॉ के दौरान लाभार्थी भी मौजूद रहे। पूरी ऑनलाइन ड्रॉ भी बड़ी स्क्रीन पर उन्हें दिखाई गई। एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि लाभार्थियों के लिए सेक्टर 6 व 9 में 1-1 मरले के प्लॉटों के ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर 26 जून को प्रदान किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications