फसल की कटाई कर कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर लौट रहे किसान, नए जत्थे संग टीकरी बॉर्डर पहुंचे

बहादुरगढ़। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के नए जत्थे टीकरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं। गेंहू की कटाई के चलते काफी प्रदर्शनकारी धरनास्थल से अपने खेत-खलिहानों पर चले गए थे, वे अब वापस लौट रहे हैं। बहादुरगढ़ में जुटे 5 दर्जन से ज्यादा किसानों ने कहा कि, भयंकर गर्मी के बीच भी वे सभाओं में भाग ले रहे हैं। मंच के माध्यम से लोगों को अफवाहों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

after Crop harvesting , haryana farmers returning to protest against farm laws, new batch arrives at Tikri Border

एक वृद्ध किसान बोले कि, सरकार कोरोना की आड़ में अन्नदाता के आंदोलन को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही हैं, मगर हम लोगों को इन पर ध्यान न देकर अपने हकों की लड़ाई जारी रखनी है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े एक किसान नेता ने कहा कि, आंदोलन शांतिपूर्वक ही चल रहा है। सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक कि तीनों कानून निरस्त नहीं हो जाते।

after Crop harvesting , haryana farmers returning to protest against farm laws, new batch arrives at Tikri Border

टीकरी बॉर्डर पर जुटने वाले प्रदर्शनकारियों ने आज तीन कृषि कानूनों के विरोध में टीकरी बॉर्डर पर मई दिवस को किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला भी लिया। यह निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन आयोजित बैठक में लिया गया। वहीं पर किसानों का धरना लगातार जारी है। फसल की कटाई के बाद किसान अपने साथ नए जत्थे लेकर टीकरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं।

after Crop harvesting , haryana farmers returning to protest against farm laws, new batch arrives at Tikri Border

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+