हरियाणा: जजपा MLA बबली का किसानों से विवाद, विरोध बढ़ा तो 27 में से 25 किसान रिहा, भाकियू की चेतावनी
हिसार/जींद, जून 04। हरियाणा में सत्तारूढ़ जजपा के विधायक देवेंद्र बबली का किसान-प्रदर्शनकारियों से हुआ विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, टोहाना में विधायक की कोठी का घेराव करने के आरोप में 27 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार कर लिए गए थे, जिन्हें छुड़ाने के लिए सैकड़ों किसान प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को तो रात से सुबह तक 13 घंटे थाने को घेरे रखा। उसके बाद गुरुवार सुबह 25 किसानों को रिहा कर दिया गया। महिला किसान मनीषा बिश्नोई भी पुलिस ने मुक्त कीं। हालांकि, अभी किसान संगठन इस बात पर अड़े हुए हैं कि, विधायक माफी मांगें और अन्य किसानों को भी छोड़ा जाए।

27 में से 25 प्रदर्शनकारी छोड़े गए, 2 जेल भेजे
खबर है कि, टोहाना में विधायक की कोठी का घेराव करने को लेकर की योजना बनाने के आरोपी हिसार के विकास सीसर, भिवानी के रवि आजाद को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अब इन्हीं दो जनों को छुड़ाने की मांग किसान संगठनों की ओर से की जा रही है। किसानों ने थाने का घेराव किया और लघु सचिवालय के बाहर भी प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका। वहीं, दूसरी ओर हिसार-राजगढ़ रोड पर चाैधरीवास टाेल, हिसार-सिरसा रोड पर लांधड़ी टाेल बंद करना पड़ गया।

टिकैत बोले- 2024 में आंदोलन नहीं करना पड़ेगा
इस पूरे मामले में खास बात यह भी है कि, किसान संगठनों के अगुआ बंटे नजर आ रहे हैं। हरियाणा के ही किसान नेता (भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी) चढ़ूनी दूसरे दिन भी टोहाना के किसानों की गलती कहते रहे, जबकि किसान संयुक्त मोर्चा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आ गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी जींद पहुंचे और सरकार पर करारे वार किए। टिकैत ने कहा कि जिस पार्टी ने नए कृषि कानूनों को सही ठहराया, किसान उसका सूपड़ा साफ करने का काम करेंगे। टिकैत बोले कि, सरकार माने या ना माने, लेकिन 2024 में आंदोलन नहीं करना पड़ेगा।
राकेश टिकैत संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भी हैं। वे प्रदर्शनकारियों को समर्थन जताने गांव उझाना पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 2024 तब तक कृषि कानून रद्द हो जाएंगे।

"7 जून को सभी पुलिस थानों काे घेरेंगे"
भारतीय किसान यूनियन की ओर से चेतावनी दी गई है कि, जजपा विधायक बबली ने 6 जून तक माफी न मांगी तो 7 को विधायक पर केस दर्ज करवाने के लिए सभी पुलिस थानों का 2 घंटे के लिए घेराव करेंगे। भाकियू की ओर से टिकैत ने हिसार में कहा कि, जमानत मत करवाओ, आंदोलन को चलाते रहो। इस बीच टोहाना विधायक बबली ने जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications