Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसान आंदोलन के 6 माह पूरे, 26 मई को काले झंडे लेकर "ब्लैक डे" मनाएंगे हम सभी: राकेश टिकैत

सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि, 26 मई को किसानों द्वारा "ब्लैक डे" मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, कल के दिन हम सभी काले झंडे लगाएंगे। अलग से कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। बाहर से कोई दिल्ली नहीं जा रहा। लोग जहां भी होंगे, ये झंडे लगाएंगे।

Recommended Video

    Farmer Protest Black Day: Rakesh Tikait बोले- पुतला जलाएंगे और Black Flag लगाएंगे | वनइंडिया हिंदी
    farmers, BKU leader Rakesh Tikait on 26 may black day observed by farmers

    जनसभा नहीं होगी, लोग काले झंडे ही लगाएंगे
    राकेश टिकैत बोले, "किसानों का आंदोलन शुरू हुए अब 6 महीने हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने काले कानून वापस नहीं लिए हैं। यह आंदोलन चलता रहेगा।"
    इससे पहले भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने ट्विटर हेंडिल पर पोस्ट शेयर कर 26 मई को आंदोलन के नए सिरे से शुरुआत की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि, '26 मई को सभी किसान अपने घर पर काले झंडे लगाएं, गांव में सभी किसान सरकार का पुतला दहन करें, समस्त किसान शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करें।'

    farmers, BKU leader Rakesh Tikait on 26 may black day observed by farmers

    पीएम मोदी को पद पर 7 साल होंगे पूरे
    "ब्लैक डे" किसान संगठनों की ओर से 26 मई को मनाया जा रहा है। यह वही दिन है, जब नरेंद्र मोदी ने 7 साल पहले प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी। 2021 में जहां एक ओर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मोदी को 7 साल पूरे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसान संगठनों के आंदोलन को भी 6 महीने पूरे हो रहे हैं। किसान संगठनों के नेताओं ने ऐलान किया है कि, लोग अपने गांव-घर, दुकानों और इंडस्ट्री पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

    farmers, BKU leader Rakesh Tikait on 26 may black day observed by farmers

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+