डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली 30 दिन की पैरोल, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी
Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज यानी 20 जुलाई को एक बार फिर पैरोल मिली है। हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बलात्कार के दोषी राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दे दी है।
सूत्रों के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिली है। इससे पहले इसी साल जनवरी में पैरोल दी गई थी। रेप और हत्या के मामले में दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की फिर से पैरोल मिली थी। राम रहीम को 2 शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। डेरा प्रमुख को जनवरी वाली पैरोल तीन महीने बाद मिली थी। डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 2022 में 25 नवंबर को खत्म हो गई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था।
अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। बता दें कि राम रहीम को इससे पहले जब पैरोल मिली थी, तब हरियाणा का पंचायत चुनाव भी था। उस दौरान राम रहीम ने सत्संग भी आयोजित किया था। जिसमें भाजपा के कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए थे। इसको लेकर भाजपा के नेताओं की भी खूब किरकिरी हुई थी।
जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपना नया म्यूजिक वीडियो एल्बम 'देश की जवानी' (Mere Desh Ki Jawani) रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डेरा प्रमुख ने 'देश की जवानी' हिंदी सॉन्ग अपने यूट्यूब चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज किया है, जिसपर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Seema Haider and Kids: 'सलाम' नहीं 'नमस्ते' बोलते हैं सीमा के बच्चे, 'राम-राम' से भी परहेज नहीं












Click it and Unblock the Notifications