Seema Haider and Kids: 'सलाम' नहीं 'नमस्ते' बोलते हैं सीमा के बच्चे, 'राम-राम' से भी परहेज नहीं

Seema Haider and Kids: अपने महबूब सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान छोड़कर अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर इस वक्त दोनों देशों में सुर्खियां बनी हुई है। लोगों को लगता है कि 'वो पाकिस्तानी जासूस है' जो कि एक खतरनाक मकसद से भारत आई है तो वहीं सीमा का दावा है कि वो यहां अपने बच्चों, धर्म और देश को छोड़कर केवल इसलिए आई है क्योंकि वो सचिन से बहुत प्यार करती है और उसी के साथ ही अपनी पूरी लाइफ व्यतीत करना चाहती है।

Seema Haider

एटीएस लगातार सीमा हैदर से पूछताछ कर रहा है, हालांकि अभी तक की पूछताछ में सीमा के जासूस होने का प्रमाण नहीं मिला है।

क्या सीमा हैदर को कोई गाइड कर रहा?

आपको बता दें कि सीमा हैदर की बातें और हाव-भाव यही बताते हैं कि वो काफी स्मार्ट है, उसका बेबाकी से हर सवाल का उत्तर देना, सीधी और सुलझी हुई भाषा का इस्तेमाल करना और बिना डरे हर चीज को डील करना, लोगों के मन में सवाल पैदा करता है। सबको लगता है कि सीमा हैदर को कोई गाइड कर रहा है।

'सलाम' नहीं 'नमस्ते' बोलते हैं सीमा हैदर के बच्चे

सवाल केवल सीमा का ही नहीं बल्कि उसके बच्चे भी काफी स्मार्ट हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें भी काफी अच्छे से ट्रेनिंग दी गई है। वो 'अदाब' और 'सलाम' की जगह लोगों को 'नमस्ते' बोलते हैं। बाहरी लोगों को 'चचा 'कहने की जगह 'चाचा जी' या 'अंकल जी' बोलते हैं और यही नहीं उन्हें बुलंद अंदाज में 'जय श्री राम' और राम-राम बोलने से भी परहेज नहीं है।

सीमा हैदर के बच्चे भी काफी स्मार्ट हैं

मालूम हो कि सीमा हैदर की शादी पाकिस्तान के गुलाम हैदर से हुई थी। इस शादी से उसे चार बच्चे फरहान अली (8 साल) , फरवा (6 साल) , फरिहा बतूल (4 साल) और फरहा बतूल ( 2.5 साल) हैं। सीमा के धर्म बदलने के बाद अब उसके बच्चों का भी नाम बदल दिया है।

बच्चों के नाम अब हिंदू धर्म के हिसाब से हो गए

उसके बड़ा बेटा फरहान अली अब राज मीणा बन गया है। मात्र आठ साल का फरहान अब अपने नए नाम को बखूबी पहचानता है और राज बुलाने पर तपाक से उत्तर देता है। अपनी उम्र से बहुत ज्यादा समझदार दिखने वाला सीमा हैदर का बेटा भी इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

इस प्रेम कहानी का अगला अंक क्या होगा?

फिलहाल सीमा को लेकर तफ्तीश जारी है, देखते हैं कि सीमा की लाइफ और उसकी प्रेम कहानी का अगला अंक क्या होता है? आपको बता दें साल 2019 में ऑनलाइन 'पबजी गेम' के जरिए सचिन से मिलने वाली सीमा आज उसके प्यार में पागल है।

मार्च महीने में सीमा और सचिन ने नेपाल में शादी की

दो साल तक ऑनलाइन प्रेम करने के बाद इसी साल के मार्च महीने में सीमा और सचिन ने नेपाल में शादी की थी। सीमा का कहना है कि उसने शादी करने से पहले अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना लिया था और इसके बाद वो सचिन के कहने पर उसके साथ पूरी जिंदगी गुजराने के लिए मई में ही हिंदुस्तान आ गई थी। उसे भारत का वीजा नहीं मिला इसलिए उसने नेपाल के रास्ते भारत तक पहुंचने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+