अहीर समाज ने बढ़ाई भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें, अब इस मुद्दे ने पकड़ा तूल
गुरूग्राम में पिछले काफी समय से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं।
चंडीगढ़ 20 मार्च 2022। गुरूग्राम में पिछले काफी समय से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं। धीरे-धीर अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का मामला सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। राजनीतिक दलों के ने रेजिमेंट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही युवा वर्ग भी भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग के समर्थन में है। बाइक रैली के ज़रिए सैकड़ों युवा रेजिमेंट गठन के मुद्दे पर एकजुटता का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी धरने को समर्थन देने पहुंचे और अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को सही ठहराया।

काफ़ी समय से चल रहा है धरना प्रदर्शन
दीपेंद्र हुड्डा ने इस कहा कि उन्होंने ये मांग राज्यसभा में भी उठाई थी। इसके साथ ही उन्होंने अहीर समाज के लोगों को आश्वासन भी देते हुए कहा कि राजस्थान और दूसरे राज्यों में जो भी कांग्रेस के विधायक हैं। वह अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को विधानसभा में भी उठाएं। आपको बता दें कि गुरूग्राम में अहीर समाज के लोग पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए। अहीर समाज के लोगो का कहना है कि मांग को लेकर काफी वक़्त से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक मसले का हल नहीं निकला।

अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग सही है- दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी धरने को समर्थन देते हुए कहा कि अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग सही है। दक्षिण हरियाणा शहीदों की धरती रही है और यहां के शहीदों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। इसलिए अहीर रेजिमेंट का गठन होना चाहिए। ग़ौरलतब है कि इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत कई नेता भी इस धरने को अपना समर्थन दे चुके हैं। वहीं पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सुधा यादव ने भी संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने को समर्थन दे चुकी हैं।

आर-पार की लड़ाई के मूड मे अहीर समाज
अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को समर्थन देने पहुंच रहे ज़्यादातर नेताओं का कहना है कि देश के लिए बलिदान देने वाले यादव वीरों के सम्मान में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन किया जाना चाहिए। आज सारा यादव समाज अहीर रेजिमेंट के मुद्दे पर एकजुट है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को अहीर समाज के लोंगों की मांग मान लेनी चाहिए। आपको बता दें कि गुरुग्राम के खेड़कीदौला में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के बैनर अहीर,समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार अहीर समाज आर-पार की लड़ाई में नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में AAP, इस BJP नेता को बना सकती है CM उम्मीदवार












Click it and Unblock the Notifications