हरियाणा में मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में AAP, इस BJP नेता को बना सकती है CM उम्मीदवार
पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अपना दायरा बढ़ा रही है।
चंडीगढ़, 19 मार्च 2022। पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अपना दायरा बढ़ा रही है। हरियाणा के विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपनी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी दामन थामन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की अटकलंं भी तेज हो गई हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने के मुद्दे पर हरियाणा में सियासी सरगरमियां बढ़ गई हैं और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं यह भी चर्चा तेज़ है कि 25 मार्च को अपने जन्मदिन के मौक़े पर चौधरी बीरेंद्रे सिंह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुलाया है, उस दिन वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ अरविंद केजरीवाल चौधरी बीरेंद्र सिंह को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

AAP में शामिल हो रहे दूसरे दलों के नेता
जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की बात पर कहा कि यह उनका नीजि फ़ैसला हो सकता है। फिलहाल आप में शामिल होने की बात अभी अफवाह है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह आप में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। इससे हरियाणा में आम आदमी पार्टी मज़बूत होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं से सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी हर राज्यों में अपना दायरा बढ़ा रही है। हाल ही में आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों को छोड़ कर कई लोग शामिल हुए थे।

क्या AAP के सीएम उम्मीदवार होंगे चौ. बीरेंद्र सिंह ?
पंजाब और दिल्ली के बाद इन दोनों राज्यों की सीमाओं से सटे हरियाणा की सियायत में आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक जड़े मज़बूत करने में जुट गई है। अब इसी बीच चर्चा तेज़ है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में बीजेपी को तगड़ा झटका दे सकती है। दरअसल इन दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आप का दामन थामने की अटकलें तेज है। जिसने हरियाणा की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया है। सूत्रों की मानें तो चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन के मौक़े पर अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया है। उस दिन वह आप में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल हरियाणा में सीएम उम्मीदवार के तौर चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

भाजपा को लग सकता है झटका
पंजाब में बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी का बाकी राज्यों में भी दायरा बढ़ने लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कि बीरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की प्रतिक्रिया के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह आप में शामिल होंगे तो हरियाणा में पार्टी का कुनबा बढ़ेगा। सियासी जानकारों की मानें तो अगर चौधरी बीरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होते हैं तो हरियाणा में भाजपा को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। हरियाणा में नकी सियासी पकड़ काफ़ी मजबूत है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र से लिंक करवानी होगी प्रापर्टी आइडी, जानिए क्यों और कैसे करवाएं












Click it and Unblock the Notifications