पंजाब के बाद अब हरियाणा की चंडीगढ़ पर हक जताने की तैयारी, CM खट्टर कर सकते हैं बड़ा धमाका
एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। पंजाब के बाद अब हरियाणा ने भी राजधानी चंडीगढ़ पर हक जताने की तैयारी कर ली है।
चंडीगढ़, 4 अप्रैल 2022। एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। पंजाब के बाद अब हरियाणा ने भी राजधानी चंडीगढ़ पर हक जताने की तैयारी कर ली है। 5 अप्रैल को हरियाणा सरकार की ओर से भी हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसके साथ ही कई नेताओं ने हरियाणा भाजपा की सदस्यता भी ली है। पंजाब की तरह 5 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मनोहर लाल सरकार भी चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव जारी कर सकती है।

5 अप्रैल को सीएम खट्टर कर सकते हैं धमाका
पंजाब के बाद अब हरियाणा भी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पर हक जताने की तैयारी कर रहा है। चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा में तकरार जारी है। इस बाबत हरियाणा में पंजाब विधानसभा में पास प्रस्ताव के विरोध में राजनीतिक पार्टियां विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही थी। इसी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई और पांच अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया ग़ौरतलब है कि 5 अप्रैल को ही हरियाणा कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है।

हरियाणा और पंजाब के बीच सियासी जंग
हरियाणा और पंजाब के बीच में राजधानी चंडीगढ़ को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद पंजाब सरकार ने 1 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया था। इसके साथ ही चंडीगढ़ पर पंजाब का पूर्ण हक प्रदान करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विपक्ष के सभी नेताओं ने इसे सिरे से नकार दिया है। विपक्ष के भी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर अपनी कड़ी नाराजगी विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। पंजाब ने चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव पास करने के बाद हरियाणा राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्ष लगातार मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहा है। बहरहाल स्पष्ट है कि पांच अप्रैल को प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा का स्पेशल सत्र हंगामेदार होने वाला है। कांग्रेसी दूसरे दलों के साथ प्रदेश सरकार को भी घेरने की तैयारी में लगे हैं।

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
हरियाणा और पंजाब में चंडीगढ के मामले पर सियासत गर्म है। पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पर दावे को लेकर पास हुए प्रस्ताव के बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। वहीं इस मुद्दे पर हरियाणा में कांग्रेस और अन्य दलों के नेता मनोहर सरकार के साथ पंजाब और आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गए हैं..चंडीगढ़ के मुद्दे पर हरियाणा के विपक्षी दलों के नेता.. पंजाब सरकार के साथ बीजेपी को कोस रहे हैं। चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने सामने आ चुके हैं और सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ पर अपना अपना हक जता रहे हैं। इसी बीच विपक्ष भी हरियाणा सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब देखना यही होगा कि चंडीगढ़ पर अपना-अपना हक जता रहे पंजाब और हरियाणा में से किसके हक में फैसला होगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा के सीएम के बीच जुबानी जंग तेज, खट्टर बोले 'भगवंत मान बताएं किसके इशारे पर कर रहे काम'












Click it and Unblock the Notifications